मिस्र के अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक और उनके दो पुत्रों सहित पूर्व शासन के कुछ सैन्य अधिकारियों के विरुद्ध आज से क़ाहिरा में सुनवाई आरंभ हो गयी है। हुस्नी मुबारक आज एक विमान से शरमुश्शैख़ से क़ाहेरा पहुंचे। हुस्नी मुबारक के साथ उनके दो पुत्र अला और जमाल सहित पूर्व शासन के कुछ सैन्य अधिकारी भी साथ थे। क़ाहेरा की पुलिस अकेडमी में इन लोगों के विरुद्ध प्रदर्शनकारियों के जनसंहार, इस्राईल को गैस की आपूर्ति और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में मुक़द्दमे की सुनवाई चल रही है। दूसरी ओर क़ाहेरा की पुलिस अकेडमी के बाहर मिस्री जनता का एक समूह उपस्थित है। इन लोगों के हाथों में 25 जनवरी की क्रान्ति के झंडे हैं और वे अपने नारों में क्रान्तिकारियों के हत्यारों को दंडित करने की मांग कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों में राजनैतिक कार्यकर्ता, क्रांति में उपस्थित राजनैतिक दलों के समर्थक तथा पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद है।.........166
3 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 257554
मिस्र के अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक और उनके दो पुत्रों सहित पूर्व शासन के कुछ सैन्य अधिकारियों के विरुद्ध आज से क़ाहिरा में सुनवाई आरंभ हो गयी ......